विवाहिता से देवर ने किया रेप
-पुलिस ने केस दर्ज कर किया गिरफ्तार
डेराबस्सी।
मीरपुर की एक विवाहिता ने देवर पर मारपीट और रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में मूलरूप से मुरादाबाद की रहने वाली महिला ने बताया है कि वह घरेलू कामकाज करती है। उसके एक 5 साल का बेटा है। वह अपने पड़ोस में रह रही चचेरी ननद के घर 22 फरवरी कोे कमेटी के पैसे लेने गई थी। वह घर नहीं थी, लेकिन उसका भाई घर में था। वह नशे में था। उसने जबरदस्ती उसे पकड़कर थप्पड़ मारे और डरा-धमकाकर रेप किया। पीड़िता ने बताया कि धमकी से डर कर उसने पति को नहीं बताया, लेकिन होशियारपुर से अपने पिता और मौलीजागरां से अपनी सास को बुलाकर सारी बात बताई। सास ने उसके पति को जानकारी दी। इसके बाद उसने सास के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराएं। मुबारिकपुर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।