फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन में घुसने की कोशिश करता दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरफोर्स स्टेशन में घुसने की कोशिश करता दबोचा
विज्ञापन

आरोपी पर मुल्लांपुर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज
आरोपी यूपी का रहने वाला है, एक दिन के रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
मुल्लांपुर स्थित एयरफोर्स स्टेशन की कंटीली तारों को क्रास कर अंदर घुसने के आरोप में अथॉरिटी ने एक व्यक्ति को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दियाहै। पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान कैलाश तिवारी निवासी गांव गेहला जिला श्रावस्ती यूपी के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी को स्टेशन में घुसते हुए वहां के गार्डों ने देखा। उन्होंने तुरंत उसे दबोच कर उच्च अधिकारियों को सूचित किया। उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उससे पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। साथ ही पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ सीक्रेसी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मुल्लांपुर थाने के एसएचओ रविंदरपाल सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी का मानसिक संतुलन सही नहीं लग रहा है। उनकी टीमें आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पांचवीं तक पढ़ा है आरोपी
पुलिस से पता चला है आरोपी पांचवीं तक पढ़ा है। वह मजदूरी करता है। वह काफी समय से बेरोजगार था। आरोपी कहां रहता है, इस बारे में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पता चला है कि करीब एक महीना पहले ही वह आया था।

अमरूद तोड़ने जा रहा था
आरोपी पुलिस को कभी बता रहा है कि वह एयरफोर्स स्टेशन में लगे अमरूद तोड़ने जा रहा था। कभी कह रहा है कि उसे पता ही नहीं था कि वहां पर जाना मना है। हर समय वह बयान बदल रहा है।
विज्ञापन


यूपी पुलिस से मांगी डिटेल
पुलिस आरोपी के गांव की पुलिस से संपर्क कर रही है। ताकि उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सके। जिक्रयोग है कि पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। वहां पर दिखने वाले संदिग्ध व्यक्ति को गोली मारने के आदेश हैं। इस संबंधी आदेश भी स्टेशन की दीवारों पर लिखे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें