फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में रैंप बनाने को लेकर हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़ाई में दो लोग हुए घायल, सिविल अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

मोहाली। गांव गीगेमाजरा में सरकारी गली में रैंप बनाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक परिवार का आरोप था कि उनके घर का रास्ता बंद हो गया। इस दौरान रैंप बना रहे परिवार वालों ने मिस्त्री वाली तेजधार करंडी व कस्सी से हमला कर के उनके लोगों घायल कर दिया। दोनों घायल लोग सगे भाई बताए जा रहे हैं। घायलों की पहचान गुरमीत सिंह व अमरीक सिंह के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती करवाया गया। गुरमीत सिंह के सिर में पांच टांके लगे व हाथ में दो टांके लगाए गए जबकि अमरीक सिंह पर कस्सी से हमला करने कारण उसकी एक उंगली की हड्डी टूट गई, जिसमें शुक्रवार को डाक्टरों द्वारा रॉड डाल दी गई। इस के अलावा उसके हाथ की हथेली पर 6 टांके लगाए गए। अस्पताल में इलाज अधीन गुरमीत सिंह व अमरीक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका पड़ोसी अपने घर के मेन गेट पर रैंप बना रहा था जो कि सरकारी गली में दो फुट के करीब कब्जा जमा रहा था। उस रैंप की वजह से गुरमीत सिंह के घर को जाने का रास्ता तंग हो रहा था। उन्होंने गली कब्जाने से रोका तो उनके पड़ोसियों ने काम कर रहे मिस्त्री के औजार लोहे की तेजधार करंडी व कस्सी उठा कर उन दोनों भाईयों पर हमला कर दिया उन्होंने एसएमओ डा. मनजीत सिंह से मिल कर मांग की कि एमएलआर को रिव्यू किया जाए और उनकी चोटों मुताबिक ही काटी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें