फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाले का मोटरसाइकिल हो गया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल का मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल सेक्टर 68 स्थित वन भवन से चोरी हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में कांस्टेबल अश्वनी कुमार ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी के संबंध में अपने टीवीएस-अपाची मोटरसाइकिल पर वन भवन में किसी काम के लिए गया था। मोटरसाइकिल भवन के सामने खड़ा कर दिया था। जब करीब एक घंटे बाद वापिस आया तो देखा मोटरसाइकिल वहां पर नहीं था जो कि चोरी हो चुका था। पुलिस ने उसकी शिकायत पर पुलिस स्टेशन फेज-8 में अज्ञात चोरों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें