फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता कांग्रेसी नेता सुरेश खटकड़ मामले में आया नया मोड़..

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता कांग्रेसी नेता सुरेश खटकड़ मामले में आया नया मोड़
विज्ञापन

पत्नी ज्योति ने लापता की रिपोर्ट के साथ सुरेश खटकड़ द्वारा लिखा सुसाइड नोट भी दिखाया
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
बलटाना की रविंदरा एनक्लेव से लापता हुए कांग्रेसी नेता सुरेश खटकड़ के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। सुरेश की पत्नी ज्योति खटकड़ ने पति के लापता की रिपोर्ट दर्ज करवाने के साथ-साथ सुरेश द्वारा घर छोड़ने से पहले छोड़े गए सुसाइड नोट की कॉपी पुलिस को सौंपी है, जिसमें सुरेश ने मौत का जिम्मेवार पड़ोसी राजेश, कांग्रेसी नेता हरजीत सिंह मिंटा और बलटाना पुलिस चौकी के तत्कालीन इंचार्ज को ठहराया है। वहीं पुलिस ने ज्योति खटकड़ द्वारा दर्ज करवाई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सुरेश का अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण करने का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि सुरेश खटकड़ बीती 24 मार्च को सुबह अपने घरवालों से चंडीगढ़ में कांग्रेस प्रदेश महासचिव दीपइंदर सिंह ढिल्लों से मिलने की बात कहकर निकले थे। लेकिन वे न तो चंडीगढ़ ढिल्लों के पास पहुंचे और न ही घर वापस। घर से निकलते समय सुरेश ने अपना पर्स, मोबाइल फोन और वाहन भी घर पर छोड़ दिया था। इसके बाद बेटी शिवानी ने सुरेश के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


सुरेश खटकड़ द्वारा घर पर छोड़ा गया सुसाइड नोट
मैं आप लोगों की इतनी ही सेवा कर सका हूं। मुझे दुख है कि मैं यह कदम राजेश, उनकी बहनें, बच्चे व जिन लोगों से मुझे करोड़ों रुपये लेने हैं, से परेशान होकर उठा रहा हूं। खुद राजेश से 32 लाख लेने हैं। कुछ लोग तो रविंदरा एनक्लेव छोड़कर भाग गए हैं। दूसरी ओर, पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जबकि हरजीत सिंह मिन्टा ने मुझे जान से मारने की कई बार धमकी दी और मेरे साथ मारपीट भी की। मुझे बहुत टॉर्चर किया जा रहा है। मिन्टा, राजेश शर्मा और तत्कालीन चौकी इंचार्ज को मैं अगर जान से मार देता हूं तो मुझे जेल हो जाएगी और अगर मैं ऐसा नहीं करता तो वो मुझे मरवा देंगे, इससे अच्छा है कि मैं सुसाइड कर लूं। मैं यह सुसाइड नोट रात एक बजे अपने पूरे होश और हवास में लिख रहा हूं। मैं शनिवार सुबह पांच बजे आखिरी बार जाट भाई ढिल्लों के पास आखिरी बार मिलने जाऊंगा और उसके बाद में माता के दर्शन करके सुसाइड करूंगा।
विज्ञापन


कोट्स :::
कांग्रेसी नेता सुरेश खटकड़ के साथ मेरा कोई लेना देना नहीं है। जबकि मेरे पास तो उसका मोबाइल नंबर भी नहीं है। ऐसे में मैं कैसे उसको जान से मारने की धमकी दे सकता हूं। अगर मेरे द्वारा सुरेश को जाने से मारने की धमकी देने के कोई सबूत हैं तो पुलिस उसकी जांच करवा लें।
-हरजीत सिंह मिन्टा, कांग्रेसी नेता, बलटाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें