फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : बलटाना से चोरी हुई कार रातों रात पहुंची अमृतसर

विज्ञापन
विज्ञापन
- टोल प्लाजा पर लगे फॉस्टेग कैमरों में टोल टैक्स का रिकार्ड हुआ कैद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। बलटाना से चोरी हुई कार रातोंरात अमृतसर पहुंच गई, जिसकी जानकारी कार में लगे फास्टेग की स्टेटमेंट में सामने आई है। वहीं, कार मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दे दी है। दूसरी ओर, पुलिस ने कार मालिक अमित की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, वीरवार देर शाम बलटाना की पंजाबी स्वीट्स में गुलाब जामुन लेने आए युवक की कार कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गए। घटना के समय कार मालिक अमित नई कार की खुशी में गुलाब जामुन लेने के लिए मिठाई की दुकान में गया था। जबकि कार में उसका भाई बैठा था, जो यह कहने के लिए दुकान के अंदर आया कि गुलाब जामुन 1 नहीं, बल्कि 2 किलो ले लो। दूसरी ओर, दुकान के बाहर खड़ी कार को अज्ञात चोरों ने बड़ी चतुराई से चुराया और सीधा बनूड़ टोल नाके से होते हुए सीधा रातों रात अमृतसर पहुंच गए। टोल प्लाजा से मिली जानकारी के अनुसार, कार शुक्रवार सुबह 7 बजे वापस बनूड़ के गांव अजीजपुर टोल प्लाजा से वापस होकर निकली है। वहीं, अमित से पुलिस अधिकारियों ने जानकारी लेकर कार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें