फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के मुरदाघर में पत्नी का शव रख गायब हुआ पति

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के मुरदाघर में पत्नी का शव रख पति फरार
विज्ञापन

अस्पताल के प्रबंधकों ने पुलिस को दी सूचना
दो दिन पहले जहरीली वस्तु खाने से हुई थी मौत, पुलिस ने शुरू की पति की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। सिविल अस्पताल के मुरदाघर में एक व्यक्ति अपनी पत्नी का शव रखकर गायब हो गया है। पत्नी का शव लेने के लिए उसके न आने पर अस्पताल प्रबंधकों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में एक महिला को गंभीर हालत में लाया गया था। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उसके साथ आए व्यक्ति ने अस्पताल में अपना नाम संतोष कुमार और मृतका को अपनी पत्नी संधू देवी (20) निवासी गांव भगवास दर्ज कराया था। ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों को उक्त व्यक्ति ने पत्नी द्वारा जहरीली वस्तु निगलने के बाद हालत खराब होने की जानकारी दी थी। संतोष कुमार ने पत्नी का शव सुबह ले जाने की बात कही थी। अस्पताल के डाक्टरों ने शव को सिविल अस्पताल के मुरदाघर में रखवा कर पुलिस को जानकारी दी थी। अगले दिन पुलिस तो अस्पताल पहुंच गई, लेकिन मृतका का पति नहीं पहुंचा। उसके न पहुंचने पर शुक्रवार को पुलिस भगवास सहित आसपास के गांवों और फैक्ट्रियों में मृतका की फोटो लेकर उसके पति की तलाश करती रही, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को शक कि मृतका का पति पुलिस की कार्रवाई के कारण डर कर फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें