फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी के युवक की मौत पर एम्स में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

आम के पेड़ से गिरने के कारण पौड़ी के गांव बैंगवाड़ी का युवक अमित कुमार (32) घायल हो गया। गंभीर हालत में परिजनों ने पहले उसे श्रीनगर स्थित राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया, जहां पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान परिजनों ने एम्स के डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक अमित कुमार 32 पुत्र सुरेश कुमार घर के आंगन में आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। संतुलन बिगड़ने के कारण वह जमीन पर आ गिरा।
विज्ञापन

परिजनों ने युवक को श्रीनगर स्थित राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने घायल युवक को एम्स के लिए रेफर कर दिया। परिजन निजी वाहन से घायल युवक को लेकर शुक्रवार तड़के एम्स पहुंचे। इमरजेंसी में घायल युवक को भर्ती कराने के बाद सुबह करीब 10 बजे डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि डाक्टर अमित के उपचार करने की बजाए कई घंटे तक कागजी कार्रवाई में ही उलझे रहे, जिसके चलते उसकी मौत हुई। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें