फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
विज्ञापन

13 मार्च को रोपड़ से खरड़ आने के दौरान गांव सहौड़ा के पास हुआ था हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
सड़क दुर्घटना में घायल भजन लाल की इलाज के दौरान जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में मौत हो गई। भजन लाल निवासी गुरू हरसहाय का निवासी था। 13 मार्च को भजन लाल, सुखचैन सिंह, गुरमुख सिंह और चालक अमनप्रीत सिंह एक कार में रोपड़ से खरड़ की ओर आ रहे थे। जब वह गांव सहौड़ा के निकट पहुंचे तो गांव के अंदर से बाइक सवार स्वरूप सिंह अचानक सड़क पार करने के दौरान कार से टकरा गया। मोटरसाइकिल के टकराने से कार चालक अमनप्रीत सिंह से कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगी लोहे की ग्रिलों से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार चारों लोगों को चोटें आई। भजन लाल की स्थिति नाजुक होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। पीजीआई में इलाज के बाद उसकी देखभाल के लिए उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक का मेडिकल कराने पर अलकोहल के अंश पाए गए हैं। इस आधार पर पुलिस ने बाइक चालक स्वरूप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें