फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : बिजली चोरी के आरोप में करीब एक दर्जन कुंडी कनैक्शन चलाते पकड़, लाखों रूपए लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी; एक दर्जन घरों में मिले कुंडी कनेक्शऩ, लाखों रुपये का लगाया जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
जीरकपुर।
पंजाब स्टेट पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) की ओर से मुहिम चलाकर बिजली चोरी करने वालों खिलाफ छापामारी की। इस दौरान विभाग को करीब एक दर्जन ऐसे लोग मिले, जो मीटर में कुंडी कनेक्शन लगाकर बिजली की चोरी कर रहे थे। वहीं, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें करीब 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
जानकारी के मुताबिक, पॉवरकॉम विभाग के पास लंबे समय से गांव कराला में बिजली चोरी किए जाने की शिकायतें मिल रही थी, जिसके चलते विभाग द्वारा मुहिम चलाकर बिजली की चोरी करने वालों को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई। इस दौरान विभाग की पकड़ में 11 ऐसे लोग आए, जो बिजली की लंबे समय से चोरी कर रहे थे। वहीं, विभागीय जांच में सामने आया कि उक्त लोग बिजली मीटर में कुंडी कनेक्शन जोड़कर उसकी तारें सीधे ही जोड़ लेते थे, जिससे विभाग को आर्थिक नुकसान हो रहा था। मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ विभाग ने तीन लाख रुपये का जुर्माना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग को गांव कराला के अंदर बिजली चोरी करने की शिकायतें मिल रही थी, जिसके चलते उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान 11 ऐसे लोग सामने आए, जो लंबे समय से बिजली चोरी कर रहे थे। जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया गया है।
- इंद्रप्रीत सिंह, एसडीओ, पावरकॉम विभाग, जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें