ट्रक यूनियन में एक दफ्तर सहित दो ताले तोड़कर हजारों की चोरी
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास स्थित बस्सी ट्रक आपरेटर यूनियन में बीती रविवार रात चोर एक दफ्तर और एक चाय की दुकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नगदी चुरा ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विवेक महिंद्रू ने बताया कि उसके परिवार की यूनियन में गाड़ियां हैं। उन्होंने यहां बैठने के लिए अन्य आपरेटरों की तरह दफ्तर बनाया है। उनके ट्रक चालक ने सुबह आकर देखा तो दफ्तर का ताला टूटा था और अंदर दो गोलक और दराज में पड़ी नगदी गायब था। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि चोर दफ़्तर में पड़ी करीब 23 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोर दफ्तर के साथ स्थित एक चाय की दुकान के ताले तोड़ कर करीब 1500 रुपये ले गए। जांच कर रहे एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि मौके का दौरा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कैपशन-ट्रक यूनियन में विवेक महिंद्रू चोरी की जानकारी देते हुए।