नाबालिग से रेप के दोनों आरोपी काबू
कुराली। आठ महीने पुराने नाबालिग लड़की से रेप के दो आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों की पहचान सागर निवासी गांव दियालपुरा जिला जालंधर व गगनदीप सिंह निवासी गांव चिट्टी जिला जालंधर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। थाना फेज-1 से एएसआई लखबीर सिंह ने बताया कि 23 नवंबर 2017 को दोनों आरोपी अपने मकान की पहली मंजिल पर रह रही एक नाबालिग लड़की को अपने कमरे में ले गए थे। कमरे में दोनों ने लड़की को शराब पिलाकर उसके साथ रेप किया था। इसके बाद वे फरार हो गए थे। पुलिस स्टेशन फेज-1 में लड़की की मां के बयान पर सागर और गगनदीप सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व पास्को एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।