फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा के गले से सोने की चैन तोड़कर भागे नकाबपोश दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। धारूहेड़ा के निकटवर्ती गांव कापड़ीवास में सोमवार दोपहर को बाइक सवार दो युवक एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। महिला सामान लेने के बाजार जा रही थी। महिला की शिकायत पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कापड़ीवास निवासी सरस्वती (80) ने धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सोमवार को वह अपने घर से पैदल ही बाजार से सामान लेने जा रही थी कि इसी दौरान पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। उसने शोर भी मचाया जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित भी हो गए लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके हैं। धारूहेड़ा एवं रेवाड़ी में चेन स्नेचिंग की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। इससे पहले रेवाड़ी के पटौदी रोड तथा कसौला चौक पर बाइक सवार बदमाश चेन तोड़ने की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस अभी तक इन बदमाशों का सुराग लगाने में विफल रही है। पीड़िता ने बताया कि दोनों युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था, जिससे वह उनका चेहरा नहीं देख पाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें