फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनिंग विभाग की टीम ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक माजरी में माइनिंग विभाग की टीम ने दी दबिश
विज्ञापन

टीम में खरड़ के तहसीलदार व अन्य माइनिंग अधिकारी शामिल थे
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली।
ब्लॉक माजरी के गांवों में चल रहे क्रशर और अवैध माइनिंग को लेकर जिला प्रशासन की टीमों ने कई गांवों का दौरान किया। इस दौरान टीम ने आठ क्रशरों को सील कर दिया। साथ ही सलेमपुर में माइनिंग को लेकर केस दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखा गया है।
माइनिंग विभाग के जनरल मैनेजर चमन लाल के नेतृत्व वाली टीम में तहसीलदार खरड़ और माइनिंग अफसर शामिल थे। उन्होंने ब्लॉक माजरी के गांवों का दौरा किया। इस दौरान गांव सलेमपुर में खेतों में हुई माइनिंग को गंभीरता से लेते हुए टीम ने माजरी पुलिस को पत्र लिखकर सांझे मस्तरका वाली जमीन से मिट्टी खोदने की शिकायत करते हुए इस संबंध में केस दर्ज करने के लिए लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनरल मैनेजर चमन लाल ने बताया कि आज की कार्रवाई दौरान बिना लाइसेंस और शर्तें पूरी न करने वाले आठ क्रशरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई करने संबंधी रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को भेजी गई। उन्होंने कहा कि खेतों में से खोदी जा रही मिट्टी को लेकर माल विभाग से रिकार्ड मांगा गया है। ताकि जो जमीन मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। जिक्रयोग है कि माजरी के गांवों में अवैध माइनिंग का धंधा जोरों पर चल रहा है। खनन माफिया कई गांव में मिट्टी निकालने के लिए 20-20 फुट गहरे गड्ढे खोद रखे हैं, लेकिन जिला प्रशासन और माइनिंग विभाग कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ खानापूर्ति कर जाते हैं। जबकि क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि सरकार, प्रशासन और माइनिंग विभाग समय पर कार्रवाई करता रहे तो ये गोरखधंधा बंद हो सकता है।

फोटो कैपशन : कुराली : ब्लाक माजरी में चल रहे क्रशरों की फाइल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें