फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के कमरे में घुसकर सरपंच ने दिखाई दबंगई, तो लोगों ने हाथ बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
सरपंच की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में थाना बनूड़ के अधीन गांव झांसली के सरपंच से मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। सरपंच आधी रात को गांव की एक महिला के कमरे में घुस गया। महिला के पारिवारिक मेंबरों ने उसे काबू कर हाथ बांध कर मारपीट की। वीडियो मेें मारपीट के समय सरपंच ने सिर्फ कमीज डाली हुई है।
विज्ञापन


थाना बनूड़ की पुलिस ने झांसली के सरपंच लखू राम के खिलाफ धारा 354 और 506 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने कहा कि वह तीन बच्चों की मां है। सरपंच पूर्व दो महीनों से उस पर बुरी नजर रख रहा था और उसे अपने साथ दोस्ती करने के लिए मजबूर कर रहा था।

महिला ने बताया कि सरपंच उसको धमकी दे रहा था कि हमारी सरकार है। वह कुछ भी कर सकता हूं। अगर किसी को कुछ बताया तो वह तेरे पति और बच्चों को मरवा देगा। उसने भय के कारण वह चुप रही। रात को 12 बजे सरपंच लखू राम उसके घर में घुस गया और उसको उठाने की कोशिश की। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर सुनकर छत पर सोए उसके पति और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसको बचाया।
विज्ञापन


क्या कहते हैं जांच अधिकारी
जांच अधिकारी और थाना बनूड़ के एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि संबंधित मामले में झांसली के सरपंच लखू राम को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें