फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर: एयरपोर्ट रोड पर पिस्टल की नोंक पर गैस एजेंसी मालिक का अपहरण, ऐसे पुलिस ने छुड़वाया

Sun, 07 Jul 2019 11:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एक गैस एजेंसी के मालिक का शुक्रवार को सात लोग ने पिस्टल के बल पर अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता उन्हें अपने साथ खरड़ ले गए और दबाव बनाकर जमीन के कागजों पर हस्ताक्षर करवाने की कोशिश की। उधर, पुलिस ने चुस्ती दिखाते गैस एजेंसी के मालिक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार का उनके खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चंडीगढ़ के रहने वाले राजवीर सोढ़ी, अमराज सोढ़ी के अलावा डेराबस्सी के रहने वाले सुखवीर सिंह और घोला के रूप में हुई है। वहीं, 4 अन्य अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-46/ए के रहने वाले जैमल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह जीरकपुर में अयूश गैस एजेंसी के मालिक हैं। उनकी एजेंसी से सप्लाई होने वाले सिलेंडरों का एक गोदाम एयरपोर्ट रोड पर स्थित है। वहीं, शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वह अपने गोदाम में रूटीन चेकिंग करने पहुंचे थे।

विज्ञापन

उसी समय चंडीगढ़ नंबर की एक कार आकर रूकी, जिसमें से लोग बाहर निकले। इस दौरान राजवीर नामक व्यक्ति के हाथ में पिस्टल थी। राजवीर ने पिस्टल की नोंक को जैमल सिंह की कनपटी पर तान दिया और अपने साथ कार में बैठाने की कोशिश की। जैमल ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। इसी बीच आरोपी राजवीर ने पीड़ित के हाथ में पकड़ा मोबाइल फोन और कार की चाबियां छीनते की कोशिश की।

इसको देख गोदाम के अंदर मौजूद कर्मचारी महिंदर सिंह और राम सिंह वहां पहुंच गए। दूसरी ओर आरोपी गैस एजेंसी के मालिक जैमल सिंह सहित कर्मचारी महिंदर और राम सिंह को कार में डालकर अपने साथ सिद्धू फार्म, मजात (खरड़) ले गए।

वहां ले जाकर आरोपियों ने कर्मचारियों की डंडों और लोहे की रॉड से जमकर पिटाई की और पीड़ित जैमल सिंह पर दबाव बनाकर से खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवाने की कोशिश की। लेकिन जैमल सिंह ने कागजों पर हस्ताक्षर नहीं किए। इस दौरान राजवीर के साथ मौजूद अन्य साथियों ने उसकी जमकर पिटाई करते हुए दबाव बनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन आरोपी कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच छुड़वाया

शिकायतकर्ता के अनुसार इस बीच कर्मचारी महिंदर और राम सिंह आरोपियों को धोखा देकर वहां से फरार होने में कामयाब रहे। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और वहां पहुंचकर जैमल को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हथियारों सहित काबू करके हिरासत में ले लिया।

आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने राजवीर सोढ़ी, उसके बेटे अमाराज सोढ़ी, सुखवीर सिंह सहित कुल 7 लोगों खिलाफ किडनैपिंग, आम्र्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने डेराबस्सी की अदालत में पेश किया, जहां से आरोपियों को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

मामले की सूचना मिलते ही उनकी टीम हरकत में आई, जिसके बाद सूचनाएं जुटाकर पुलिस आरोपियों के ठिकाने तक पहुंची और अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। मामला दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन का है, जिसकी हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूछताछ चल रही है। -बूटा सिंह, एएसआई कम जांच अधिकारी, जीरकपुर पुलिस थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें