फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम हजारों ठगने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जतिंदर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी जनता कालोनी गांव गिल लुधियाना ने वर्ष 2017 में पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने मेक लाइफ वीजा कंसलटेंट खरड़ के दफ्तर में विदेश जाने के लिए संपर्क किया। दफ्तर के कर्मचारियों ने उसका पासपोर्ट रख लिया और उससे 35 हजार 500 रुपये जमा करवा लिए। जतिंदर ने जब अपने वीजा संबंधी कंपनी के अधिकारियों द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन करके पूछा तो उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। जतिंदर कंपनी के खरड़ स्थित दफ्तर में जानकारी लेने के आया तो देखा कि कंपनी के दफ्तर को ताला लगा हुआ था और एजेंट उसका पासपोर्ट तथा पैसे लेकर फरार हो चुका था। जांच कर रहे थाना सदर खरड़ के एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने सुनील कुमार पुत्र पवन कुमार, रमनप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह, राजिंदरपाल सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव फूल जिला भठिंडा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब पुलिस ने सुनील कुमार को गिरफ्तार करके खरड़ अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक जुलाई तक रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें