फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार गया था श्री आनंदपुर साहिब, चोर ले गए पांच लाख के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव चडियाला सूदा में बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर से पांच लाख रुपये के सोने के गहने और 80 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। घर के मालिक ने इस संबंध में सोहाना थाने की पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही आरोपियों पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वरिंदर कुमार ने कहा कि वह चडियाला सूदा के रहने वाले हैं। वहीं अपना कारोबार करते हैं। बुधवार को वह अपने परिवार सहित श्री आनंदपुर साहिब गए हुए थे। जब वह शाम को आए तो उनके घर के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने घर के सामान को चेक किया तो पता चला कि चोर उनकी पांच लाख की गोल्ड ज्वेलरी ले गए हैं। इसके अलावा 80 हजार की नकदी भी गायब थी।

अगर बाहर जा रहे हैं इस पर जरूर रखें नजर
पुलिस की तरफ से लोगों को नसीहत दी गई है कि वह छुट्टियों में घर से बाहर जा रहे हैं तो यदि अखबार आदि लगवाई है तो उसे बंद करवा दें। इसके अलावा अपने पड़ोसियों को घर पर नजर रखने के लिए कहकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें