फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी में हेरोइन तस्करी करने जा रहा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ट्राइसिटी में हेरोइन तस्करी करने वाले एक आरोपी को एसटीएफ ने 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को उस समय काबू किया, जब वह कार में सवार होकर हेरोइन की डिलीवरी करने जा रहा था। आरोपी की पहचान रणप्रीत सिंह निवासी नन्हेड़ा, जिला अंबाला, हरियाणा के रूप में हुई है। एसटीएफ ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इसकी पुष्टि एसटीएफ के सहायक इंस्पेक्टर जनरल हरप्रीत सिंह ने की है।
विज्ञापन

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में हेरोइन तस्करी करने के लिए अपनी हरियाणा नंबर की कार में आ रहा है। जब वह सेक्टर-70 स्थित एक निजी अस्पताल के पास पहुंचा तो एसटीएफ की टीम ने उसे दबोच लिया, साथ ही उससे हेरोइन बरामद की। एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले बीएसएनएल में बतौर ड्राइवर की नौकरी करता था, लेकिन वहां से उसे निलंबित कर दिया गया था। उसका गांव में लड़ाई झगड़ा होने के चलते अंबाला में मुकदमा दर्ज हो गया था। करीब दो साल पहले वह गलत संगति में पड़कर हेरोइन तस्करी में लग गया। साल 2017 में उसके खिलाफ लालड़ू में केस दर्ज हुआ था। उसे यह हेरोइन एक नाइजीरियन देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें