फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति पर फेंका गर्म तेल, 40 फीसदी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। दंपती में हुए विवाद के बाद पत्नी द्वारा पति पर गर्म रिफाइंड तेल फेंकने का मामला सामने आया है। गर्म रिफाइंड गिरने से पति गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। व्यक्ति की पहचान गणेश निवासी आजाद नगर बलौंगी के रूप में हुई है, जबकि अनु नाम की महिला को बलौंगी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। उस पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। अदालत ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गणेश में बताया कि उसकी पत्नी अकसर छोटी-छोटी बातों पर उससे उलझ जाती थी। कुछ समय पहले उसने उसे छड़ी से मारने की कोशिश की थी। शनिवार को वह और पत्नी घर पर थे। पत्नी खाना बना रही थी। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसने उसे कुछ भी नहीं कहा था, लेकिन पत्नी उसके परिवार को गालियां देने लगी। उसे भी गुस्सा आ गया और दोनों में बहस शुरू हो गई। इस दौरान पत्नी ने उस पर गर्म तेल फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। पुलिस के मुताबिक गणेश 40 फीसदी जला हुआ है। वहीं, पता चला है कि गणेश और अनु की शादी को चार साल हुए थे। उनका तीन साल का एक बेटा भी है। गणेश जहां मजदूरी का काम करता है, वहीं अनु गृहिणी है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि यह अपनी तरह का पहला मामला है, जब पत्नी द्वारा अपने ही पति पर इस तरह तेल फेंका गया हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें