फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल निवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म का एक और आरोपी मोहाली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। हिमाचल प्रदेश के सोलन से इंटरव्यू देने आई एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के एक और आरोपी को फेज-11 की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खूनिया उर्फ सोनू निवासी अंब साहिब कॉलोनी फेज-11 के रूप में हुई। आरोपी को सोमवार अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

यह मामला 16 मई, 2019 को सामने आया था। इस दौरान पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया था कि हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है। फेज-नौ की एक कंपनी में वह रिसेप्शनिस्ट थी। कंपनी में काम करते हुए उसकी दोस्ती गुड्डू नाम के युवक से हो गई। कुछ समय पहले वह एक हादसे का शिकार हो गई थी। ऐसे में उसकी नौकरी चली गई थी।
ऐसे में 13 मई को वह सेक्टर-67 स्थित एक कॉल सेंटर में इंटरव्यू देने के लिए गई थी। वहां पर उसने अपने जानकार गुड्डू को बुलाया था। शाम को इंटरव्यू के बाद गुड्डू के साथ उसके दोस्त बलकौर सिंह के कमरे पर चले गए। जहां पर पहले से राजा, खूनिया और अनमोल मौजूद थे, जिन्होंने चाकू की नोक पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसके बाद थाना फेज-11 की पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इससे पहले पुलिस ने एक आरोपी राजा को गिरफ्तार कर लिया था जो अब जूडिशियल रिमांड पर रूपनगर जेल में बंद है। अन्य आरोपियों को काबू करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें