डेराबस्सी। डेराबस्सी-मुबारिकपुर रोड पर एक व्यक्ति का गिरफ्तार कर मुबारिकपुर पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध शराब की 42 बोतलें बरामद की हैं। यह शराब एक टाटा मैजिक की सीटों तले छिपाकर ले जा जाई जा रहीं थीं। पुलिस का मानना है कि पंचायती चुनाव के दौरान इस शराब की सप्लाई किसी नेता के यहां की जानी थी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
जानकारी देते हुए मुबारिकपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात डीएवी स्कूल के समीप नाका बंदी के दौरान पुलिस ने एक टाटा मैजिक गाड़ी रोकी। तलाशी लेने पर उसकी सीटों के नीचे जोल्टब्रांड की टिपल एक्स रम की 42 बोतलें बरामद की गईं जो फॉर सेल इन चंडीगढ़ थीं। आरोपी की शिनाख्त उत्तरप्रदेश मूल के हेमराज पुत्र बिंदादीन वासी दिड़वा के तौर पर हुई है। पंजाब एक्साइज एक्ट के तहत उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डेराबस्सी कोर्ट में पेश करने पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।