मोहाली। अभी सेक्टर-69 में घर के बाहर खड़ी ऑडी कार का शीशा तोड़ने और तेजाब फेंकने का मामला सुलझा भी नहीं था कि सोमवार रात फेज-6 में एक घर के बाहर खड़ी आई-टवंटी कार को चोरों ने निशाना बनाया। चोर कार के चारों टायर खोलकर ले गए। कार मालिक जगदीप सिंह निवासी फेज-6 ने बताया कि उन्होंने करीब एक महीना पहले ही आई-टवंटी कार खरीदी थी। गत रात कार अपने घर के बाहर खड़ी की हुई थी। सुबह उठ कर देखा तो कार ईंटों के सहारे खड़ी हुई थी। कार के चारों टायर रिंमों सहित चोरी हो चुके थे। उन्होंने इस संबंधी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।