फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने देह व्यापार के गिरोह किया किया पर्दोफाश, 2 लड़कियों समेत 11 खिलाफ केस दर्ज करके

विज्ञापन
विज्ञापन
देह व्यापार के आरोप में दो लड़कियों समेत 8 गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी फरार
बलटाना मेन बाजार में हलवाई की दुकान के ऊपर चल रहा था धंधा
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। पुलिस ने देह व्यापार के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह बलटाना मेन बाजार में एक हलवाई की दुकान के ऊपर पहली और दूसरी मंजिल पर बने कमरों में देह व्यापार का अड्डा चला रहा था। पुलिस ने बुधवार देर रात मौके पर छापामारी करके दो लड़कियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 11 के खिलाफ केस दर्ज किया। इनमें से तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त जगह पर देह व्यापार का अड्डा चल रहा है। सूचना के आधार पर बीती देर रात छापा मारा, जहां से 2 लड़कियों समेत आठ लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह अड्डा राकेश कुमार निवासी पंचकूला, इमारत के मालिक निर्मल सिंह निवासी बलटाना की शह पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने मौके से देह व्यापार का अड्डा चलाने वाले राकेश कुमार, अश्वनी कुमार, अशोक कुमार, मलकीत सिंह, कृष्ण शर्मा और दीपक गुप्ता को काबू किया है। इमारत के मालिक निर्मल सिंह, रिंकू निवासी बलटाना और गोगा निवासी रविंदरा एनक्लेव बलटाना फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जिनको अदालत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें