फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टेबाजी के आरोप में आठ युवक गिरफ्तार, 9000 की सट्टाराशि बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सट्टेबाजी के आरोप में आठ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

डेराबस्सी। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर आठ सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 9000 रुपये बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ तीन अलग-अलग केस में जुआ एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं। थाना प्रभारी महिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम छापे के दौरान हवलदार परमजीत सिंह ने रामलीला ग्राउंड डेराबस्सी से मनजीत कुमार गुप्ता पुत्र हरेंद्र गुप्ता वासी जिला बदायूं हाल वासी सैदपुरा और बंदू खाती पुत्र कश्मीरी लाल वासी मीरपुर डेराबस्सी को गिरफ्तार कर उनसे 3020 रुपये की सट्टा राशि बरामद की है। एक अन्य मामले में हवलदार कुलदीप सिंह ने डेराबस्सी रेलवे फाटक के नजदीक अरुण पुत्र कुलदीप कुमार वासी प्रीत नगर गुलाबगढ़ रोड डेराबस्सी और रामकेवल पुत्र बिहारीलाल किराएदार निर्मला, डेराबस्सी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2890 रुपये की सट्टा राशि बरामद की है। इसके अलावा हवलदार अमरजीत सिंह ने गुलाबगढ़ रोड पर अनिल कुमार पुत्र मोहनलाल वासी रौणी मोहल्ला डेराबस्सी, संजय सिंह पुत्र नछत्तर सिंह वासी गांव डेराजगाधरी, प्रवीण कुमार पुत्र जगदीश लाल वासी मुबारिकपुर और राजकुमार पुत्र फकीरचंद वासी मोहल्ला दादपुरा डेराबस्सी को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3000 रुपये की सट्टा राशि बरामद की है। थाना प्रभारी ने दावा किया कि सट्टेबाजों के खिलाफ पुलिस की यह मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें