फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी खबर बनाकर सोशल मीडिया में वायरल की

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत मेंबरों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर से सटे गांव बलौंगी के पंचायत मेंबरों का आरोप है कि किसी शरारती तत्व ने एक नामी अंग्रेेजी अखबार के पेज की कॉपी कर उनके खिलाफ फर्जी खबर बनाकर उसे सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। साथ ही उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। उन्होंने इस संबंधी एसएसपी को लिखित शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी वह जल्द ही अखबार के एडीटर को भी मिलकर शिकायत देंगे। फेज-चार मोहाली प्रेस क्लब में हुई एक प्रेेस कांफ्रेंस के दौरान बलौंगी की सरपंच भिंदरजीत कौर व अन्य पंचायत मेंबरों ने बताया कि गत दिन उनको किसी जानकार ने व्हाट्सएप पर एक खबर दिखाई। इस खबर में लिखा गया था कि रामनाथ पंच व कॉलोनी सरपंच द्वारा सरकारी ग्रांट के जरिए अंबेदकर कॉलोनी में सीवरेज डाला जा रहा है। इसकी आड़ में उनके द्वारा 20 लाख रुपये का घोटाला किया गया है। उस जाली खबर में यह भी लिखा गया है कि इस मामले में खरड़ पंचायत समिति के दो बीडीपीओज को भी सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब 14 दिसंबर 2018 का उक्त अखबार देखा गया तो उसमें खबर प्रकाशित हुई ही नहीं थी। जब उन्होंने अपने तौर पर इसकी जांच की तो पता चला कि जिस किसी ने भी यह फर्जी खबर बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर के पंचायत की बदनामी की है। दोषी व्यक्ति ने यह खबर कंप्यूटर के जरिए फर्जी तैयार की है। सरपंच ने कहा कि हकीकत तो यह है कि बलौंगी की पंचायत को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए कोई सरकारी ग्रांट आई ही नहीं है। सरपंच भिंदरजीत कौर ने कहा कि पंचायती चुनाव के नजदीक आने के कारण किसी शरारती तत्व द्वारा यह गलत हरकत की गई है और उनके अक्स को खराब किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें