फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नैच कर भागा स्नैचर लोगों दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से पर्स छीनकर भाग रहे स्नैचर को दबोचा
विज्ञापन

मोहाली। फेज-पांच में एक महिला से पर्स छीनकर भागे बाइक सवार स्नैचरों को लोगों ने मटौर थाने के पास से फिल्मी स्टाइल में काबू कर पुलिस के हवाले किया। आरोपी की पहचान हरविन्द्र सिंह के रूप में हुई है। जो कि जिला फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी बाइक भी कब्जे में ले ली है। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक महिला कनिका अवस्थी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 में प्राइवेट नौकरी करती है। सोमवार सुबह वह फेज-3/5 की लाइटों के नजदीक पैदल गुजर रही थी कि तभी एक बाइक सवार स्नैचर पर्स झपट कर ले गया। इसके बाद उसने शोर मचाया तो लोगों ने उसका पीछा किया। इसके बाद वह फेज-7 की ओर फरार हो गया। मटौर पुलिस थाने के नजदीक लगे पुलिस नाके पर उसे दबोच लिया गया। उसके खिलाफ मटौर थाने में झपटमारी का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें