फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 पेटी समेत एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब की 9 पेटी समेत एक गिरफ्तार
विज्ञापन

खरड़। घडुआं पुलिस ने अवैध शराब की 9 पेटी समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घडुआं पुलिस ने गांव माछीपुर टी प्वाइंट पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी बीच चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक बोलेरो गाड़ी पीबी-65 एआर-6725 का चालक पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने शक के आधार पर जब गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से अवैध शराब की नौ पेटियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी शाम सुंदर तिवाड़ी पुत्र वरिंदर तिवाड़ी निवासी फेस-6 मोहाली को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके खरड़ अदालत में पेश किया। जहां कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें