नाके पर इनोवा से शराब की 18 पेटियां बरामद
कुराली। पुलिस ने गांव पडियाला के समीप लगाए नाके पर एक इनोवा से देसी शराब की 18 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने कार में सवार दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएचओ हिम्मत सिंह ने बताया कि सिटी पुलिस की एक पार्टी ने एएसआई जसपाल सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने राष्ट्रीय मार्ग पर गांव पडियाला के समीप नाका लगाकर जब इनोवा (पीबी 65 एम 9709) को जब रोक कर तलाशी ली तो उसमें से संतरा मार्का देसी शराब की 18 पेटियां मिलीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इनोवा सवार रूप सिंह और गुरजंट सिंह नामक व्यक्तियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।