फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन से ठेका लूटने वाला एक शातिर आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की गन से ठेका लूटने वाला आरोपी काबू
विज्ञापन

पुलिस ने खरड़ अदालत के बाहर से दबोचा, दो साथी पहले ही हो चुके गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शाहीमाजरा में चोरी की गन से ठेके की लूट के मामले में शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। आरोपी को खरड़ अदालत कांप्लेेक्स के गेट से काबू किया है। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र सिंह निवासी मोरनी जिला पंचकूला के रूप में हुई है। एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने आरोपी को पकड़ने की पुष्टि की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी खरड़ की अदालत आ रहा है, जब वह गेट पर था तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के दो साथी 7 मार्च को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें राकेश कुमार उर्फ काका निवासी गांव शाहीमाजरा थाना फेज-1 व मुकेश निवासी सेक्टर-56 शामिल हैं जोकि जीजा-साला हैं। आरोपियों से रिवाल्वर 32 बोर समेत चार रोंद और मोटरसाइकिल की डिग्गी से 10 हजार रुपये बरामद हुए थे। आरोपियों ने बताया था कि 23 फरवरी की रात को उन्होंने बलौंगी पुल के पास से प्राइवेट बस के ड्राइवर जसबीर सिंह से रिवाल्वर व नौ कारतूस छीने थे। इस संबंध में फेज-1 थाने में केस दर्ज है। वहीं, तीन मार्च को उन्होंने शाहीमाजरा के ठेके को निशाना बनाया और लूटी गई रिवाल्वर से फायरिंग कर दस हजार की नकदी लूटी थी। वारदात में तीन आरोपी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें