फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली में पुलिस मुलाजिमों ने नाके पर रोकी कार, कार सवारो ने पुलिस पर बोल दिया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नाके पर कार रुकवाई तो पुलिस मुलामिज पर किया हमला
विज्ञापन

गांव बड़ौदी टोल प्लाजा की है घटना, पुलिसकर्मी समेत दो घायल, तीन आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। बड़ौदी टोल प्लाजा के पास लगाए नाके पर कार रुकवाई तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस मुलाजिम पर हमला कर दिया। घायल हुए मुलाजिम को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर की पुलिस पार्टी ने बड़ौदी टोल प्लाजा पर लगाए नाके के दौरान स्विफ्ट कार नंबर पीबी 43डी 7565 को रुकने का इशारा किया। तभी कार की आगे वाली सीट पर बैठे नौजवान ने पुलिस मुलाजिम पर रॉड से हमला कर दिया और कार सवार फरार हो गए। पुलिस पार्टी ने मोरिंडा के पेट्रोल पंप पर जाकर कार को रोक लिया। कार सवार और वहां पर पहले से ही पहुंचे उनके साथियों ने पुलिस मुलाजिम पर फिर हमला किया। पुलिस मुलाजिम मनप्रीत सिंह और उसको बचाने वाले जगविंद्र सिंह नामक व्यक्ति के चोटें लगीं। हमलावर कार सवार के कुछ साथी कैश सहित कार भगाकर ले गए। दोनों घायलों को मोरिंडा के अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने मनप्रीत सिंह को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। कुराली पुलिस ने हमला करने वाले नवराज सिंह, परविंद्रपाल सिंह, जसविंद्र सिंह और हरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नवराज, परविंद्रपाल और जसविंद्र को काबू करके अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को रूपनगर की जेल में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें