फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान समेत चार के कब्जे से बरामद किए पांच तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चार के कब्जे से बरामद पांच तमंचे
विज्ञापन

ललितपुर। थाना पूराकलां, गिरार और महरौनी पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर चार आरोपियों को कब्जे से पांच तमंचा और नौ कारतूस बरामद किए हैं। थाना पूराकलां प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पूराकलां क्षेत्र के ग्राम झावर के मजरा ककरेला निवासी बल्लू ढीमर के कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। थाना गिरार के एसएचओ गंगाराम सागर ने बताया कि ग्राम बढ़वार निवासी कल्लू विश्वकर्मा के कब्जे से जैन मंदिर के पास से तीस क्वार्टर मध्य प्रदेश निर्मित देशी शराब और एक बाइक, तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए। महरौनी कोतवाली के एसआई चेतराम बुंदेला ने बताया कि ग्राम चढ़रऊ-सिंगेपुर चौराहा से खितवांस के पास से सिंगेपुर के मुहल्ला मौंगयाना निवासी रामनरेश मोंगिया के कब्जे से दो तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए। इसी स्थान से सिंगेपुर गांव के मुहल्ला मोंयाना निवासी नमकीन के पुत्र जापान के कब्जे से एक तमंचा एवं तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने अपने-अपने थानों के अंतर्गत सभी चारों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें