वोटों के बंडल फाड़ने के आरोप में सरपंच उम्मीदवार पर केस
लालड़ू। थाना हंडेसरा के तहत आते गांव टरड़क में 30 दिसंबर को हुए पंचायत चुनाव में सरपंच के एक उम्मीदवार ने वोटों के बंडल फाड़ने के आरोप में प्रिजाइडिंग अधिकारी के बयान पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव टरड़क में 30 दिसंबर को पंचायत चुनाव शांति से हो चुके थे, जैसे ही सरपंच के वोटों की गिनती की तैयारी की जा रही थी, तो गांव में सरपंच के खड़े तीन उम्मीदवार, जिनमें किरण पाल, हरि सिंह व महिला उम्मीदवार सोलू राणा शामिल थीं। जब बेल्ट पेपर सीधे करके उनके बंडल बनाकर मेज पर रखे गए तो सरपंच के एक उम्मीदवार किरण पाल ने 45 के करीब वोटों के बेल्ट पेपर गुस्से में आकर फाड़ दिए और वहां से फरार हो गया, जिसके खिलाफ प्रिजाइडिंग अधिकारी सुरेंद्र सिंह अध्यापक के बयान पर थाना हंडेसरा में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।