फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के जश्र से पहले हेरोइन तस्कर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हेरोइन सप्लाई करने जा रहा तस्कर काबू
विज्ञापन

नए साल के जश्न से पहले नयागांव पुलिस के हाथ लगी कामयाबी
आरोपी से आठ ग्राम हेरोइन बरामद, कोर्ट ने दो जनवरी तक रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली/नयागांव। जिला पुलिस ने नए साल के जश्न से ठीक पहले नयागांव में एक हेरोइन तस्कर को काबू किया है। उसके पास से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान संपति निवासी नयागांव के रूप में हुई है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया, जिसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को दो जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक नयागांव थाना पुलिस ने पानी वाली टंकी के पास नाका लगाया हुआ था, तभी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इलाके में हेरोइन तस्करी करने आ रहा है। वहीं, आरोपी खुद भी हेरोइन के नशे का आदी है। इस दौरान पुलिस पूरी तरह से एक्टिव हो गई। साथ ही आरोपी को नाड़ा पुल के पास दबोच लिया। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उससे आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हेरोइन को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद नयागांव थाने में आरोपी पर केस दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि कई और राज बाहर आएंगे। इसके अलावा नयागांव थाना पुलिस ने राज्य के अन्य जिलों की पुलिस को भी इस बारे में अलर्ट भेज दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी के बारे में सारी जानकारी जल्द ही पता चल जाएगी। इससे पहले स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ ने एक प्रॉपर्टी डीलर व इंजीनियर को हेरोइन तस्करी के आरोप में काबू किया था, जिनसे पुलिस ने हेरोइन व तीस हजार रुपये ड्रग मनी बरामद की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें