फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब से भरा कैंटर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शराब की 225 पेटियों संग दो गिरफ्तार
नाकेबंदी के दौरान सन्नी एनक्लेव पुलिस के हाथ लगी कामयाबी
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने अवैध शराब की 225 पेटियों समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी खरड़ के एसएचओ इंस्पेक्टर भगवंत सिंह रियाड़ ने बताया कि पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई अवतार सिंह धालीवाल ने पुलिस पार्टी समेत नाकाबंदी की हुई थी। इसी बीच उन्हें गुप्त सूचना मिली कि चंडीगढ़ से एक कैंटर भारी मात्रा में शराब लोड करके समराला, लुधियाना की ओर रवाना हुआ है। पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना मिलते ही नाकाबंदी करके चंडीगढ़ की ओर से आ रहे कैंटर नंबर पीबी-19-एफ-8140 को रुकने का इशारा किया तो कैंटर चालक पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर कैंटर की तलाशी ली तो कैंटर से अवैध शराब की 225 पेटियां बरामद हुई, जिन पर सेल इन चंडीगढ़ लिखा हुआ था। पुलिस ने कैंटर चालक संदीप सिंह पुत्र नाजर सिंह निवासी धुनियां जनदीक समराला जिला लुधियाना, अमनदीप सिंह गरचा पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी गांव गढ़ी तरखाना नजदीक माछीबाड़ा जिला लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में आरोपी सनी, हनी, झोटा तथा चंडीगढ़ में शराब के ठेकेदार समीर ग्रोवर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इन आरोपियों को भी जल्द ही
विज्ञापन

गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी शराब की पेटियां सेक्टर 23 चंडीगढ़ के ठेकेदार समीर ग्रोवर निवासी गांव कांसल जिला मोहाली से लेकर आए थे और आरोपियों द्वारा यह शराब माछीबाड़ा तथा समराला क्षेत्र में पंचायत चुनावों के दौरान सप्लाई की जानी थी। चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने आज दोनों आरोपियों को खरड़ अदालत में पेश किया, जहां दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए। इस अवसर पर हवलदार प्रेम चंद समेत अन्य पुलिस कर्मचारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो: भारी मात्रा में अवैध शराब समेत गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में।
फोटो नंबर- 25 खरड़-फोटो नंबर 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें