फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ में बस में गाने लगाने से रोका, तो इंचार्ज को पीटा, कई लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज बस में गाने लगाने से रोका तो ट्रांसपोर्ट इंचार्ज को पीटा
विज्ञापन

खरड़। घडुआं स्थित एक निजी कालेज में तैनात लेखाकार व ट्रांसपोर्ट के इंचार्ज करण निधी की शिकायत पर सदर पुलिस ने उसके साथ मारपीट करने के आरोप में अवतार सिंह समेत 6-7 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। करण निधी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कालेज की बसों में से एक बस घडुआं से चुन्नीं बच्चों को लेकर जाती है। इसका ड्राइवर अवतार सिंह बस में गाने लगाता रहता है। बच्चों के अभिभावकों ने इस संबंधी उन्हें शिकायत दी थी। ड्राइवर अवतार सिंह को इस बारे में समझाया गया कि आरटीओ तथा मैनेजमेंट की हिदायतों के अनुसार काम करें। करण निधी ने बताया कि वह कालेज की एक बस जो बच्चों को छोड़ने के लिए लुधियाना जाती है, वह भी उसमें समराला तक के लिए बैठ गए। जब यह बस किसान ढाबे के पास पहुंची तो अवतार सिंह समेत उसके छह सात साथियों ने बस घेर ली और उसके साथ बुरी तरह मारपीट करके उसे जान से मारने की धमकियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें