फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवर सिंह का था पेड़ से लटका मिला कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। तीन दिन पहले पीरूमदारा क्षेत्र में पेड़ पर लटके मिले कंकाल की शिनाख्त कुंवर सिंह रावत (52) पुत्र मानसिंह रावत निवासी ग्राम देवीपुरा बसई के रूप में हुई है। कंकाल में लिपटे कपड़ों से उसके बेटे ने शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कर कंकाल परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि कुंवर सिंह मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन

पीरूमदारा क्षेत्र के आमपोखरा रेंज में 2 अप्रैल को वन दरोगा जगदीश पांडे ने चौकी पुलिस को सूचना दी कि आमपोखरा रेंज 64 नंबर के जंगल में पेड़ से कंकाल लटका है। इस पर चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने कंकाल को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। इसके बाद कंकाल की शिनाख्त के प्रयास किए। कुछ लोगों द्वारा जब कंकाल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की तो ग्राम देवीपुरा बसई निवासी शंकर रावत ने कंकाल की शिनाख्त की। शंकर ने बताया कि बुधवार को उसने फेसबुक पर अज्ञात व्यक्ति के कंकाल की फोटो देखी थी। कपड़ों से उसने मृतक की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की। उसने बताया कि कंकाल के साथ मिला कंबल उनका नहीं है, जबकि उसके पिता घर से दूसरा कंबल ले गए थे। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता 16 दिसंबर 2018 को मोहान स्थित एक होटल में ड्यूटी पर जाने की बात कहकर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इस पर परिजनों ने 18 दिसंबर को उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तब से ही परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन


कुंवर सिंह का था पेड़ से लटका मिला कंकाल
ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकला था घर से
वापस नहीं आने पर परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें