फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ 4

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। नजदीकी गांव शिंगारीवाल में सरपंची के चुनाव में खड़े एक उम्मीदवार के लड़के पर रंजिश के कारण एक व्यक्ति ने जानलेवा करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सरकारी अस्पताल खरड़ में उपचाराधीन सिमरनजीत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह ने बताया कि गांव के पंचायती चुनावों में उसकी माता सुखविंदर कौर सरपंची के लिये उम्मीदार थीं। उसने बताया कि एक अन्य व्यक्ति भी सरपंच के लिये उम्मीदवार था और इसी व्यक्ति ने रंजिश के कारण उस पर जानलेवा हमला किया है। उसने बताया कि जब वह अपनी कार में गांव से किसी काम के लिए जा रहा था तो एक व्यक्ति ने अपने साथियों समेत उसकी कार में जानबूझ कर जीप से टक्कर मार दी। जब उसने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उसे कार से बाहर खींच कर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। सिमरनजीत सिंह ने जब अपने बचाव में शोर मचाना शुरू किया तो हमलावर उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए मौक से फरार हो गए। उसने बताया कि हमलावर उसे धमकियां दे रहे थे कि उनके बराबर चुनाव लड़ने का नतीजा उनके परिवार को भुगतना पड़ेगा। इस बारे में संपर्क करने पर थाना मुल्लांपुर गरीबदास के एसएचओ राजेश हसतीर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले की पूरी तरह जांच करके सिमरनजीत सिंह के बयानों के आधार पर गुरदीप सिंह, परमजोत सिंह, बिंदर सिंह, जसमन सिंह, मोहन सिंह, केसर सिंह, गुरविंदर सिंह तथा चरणजीत सिंह निवासी गांव शिंगारीवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें