कुराली। गांव सहौडा चौक कार की चपेट में आने कारण एक नौजवान की मौत हो गई। इस संबंधी पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोहाली के नौजवान जसवंत सिंह पुत्र अमरीक सिंह वासी को सहौडा के कट पार करते समय एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण जसवंत सिंह गंभीर रूप में घायल हो गया जिसको उपचार के लिए चंडीगढ़ पीजीआई लेजाया गया। लेकिन पीजीआई में जसवंत सिंह की मौत हो गई। इस संबंधी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार चालक हरजीत सिंह वासी सन्नी एनक्लेव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।