विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी
मोहाली । विदेश भेजने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। थाना फेज फेज-11 की पुलिस ने एक नामी इमिग्रेशन कंपनी की मालकिन संदीप कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पता चला है कि कंपनी के पास लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में हर्ष निवासी फिरोजपुर ने पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि वह फिरोजपुर में प्राइवेट जॉब करता है। 2016 में फेज-11 स्थित इमिग्रेशन कंपनी का विज्ञापन अखबार में पढ़ा। इसके बाद वह कंपनी के आफिस पहुंचा। इस दौरान उसे कंपनी वालों ने दो लाख रुपये लेकर जॉर्जिया का वीजा लगाने का झांसा दिया। इस दौरान उसे बताया गया कि पहले टूरिस्ट वीजा लगेगा। बाद में जब एंट्री हो जाएगी, तो वर्क परमिट भी मिल जाएगा। जिसके बाद वह टिकट करवाकर अक्तूबर 2016 को दुबई के जरिए स्टे के बाद जार्जिया एयरपोर्ट पहुंचा। वहा एयरपोर्ट से ही उसको व एक अन्य व्यक्ति को डिपोट कर दिया गया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।