फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटर सवार बोला डीजीपी का एडवाईजर हूं, वर्दी तक उतरवा दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाके पर रोका तो एक्टिवा सवार बोला- डीजीपी का एडवाइजर हूं, वर्दी उतरवा दूंगा
विज्ञापन

कागज मांगने पर पुलिस मुलाजिमों से उलझा, एक की वर्दी फाड़ी
पुलिस ने आरोपी को काबू कर किया केस दर्ज, भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी में मंगलवार रात को नाके पर पुलिस ने एक्टिवा सवार व्यक्ति को रोका तो व्यक्ति पुलिस मुलाजिमों से ही उलझ गया। उसने अपना रसूख दिखाते हुए खुद को डीजीपी का एडवाइजर बताया और पुलिस मुलाजिमों को कहा कि नाके पर रोकना उनको महंगा पड़ेगा। उसने मुलाजिमों को धमकी दी कि उन्हें नहीं पता कि ऐसा करने में उनकी वर्दी तक उतर सकती है, लेकिन पुलिस मुलाजिम डटे रहे और उससे एक्टिवा के कागज मांगे। इसके बाद व्यक्ति हाथापाई पर उतर आया और एक पुलिस मुलाजिम की वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। उसकी पहचान जैद हनीफ के रूप में हुई है जोकि फेज-1 मेें किरायेदार के तौर पर रहता है। इस मामले के थाना फेज-1 के एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 186 व 383 के तहत केस दर्ज कर अदलात में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी की स्लिप रोड पर हवलदार जसविंद्र सिंह, पुरुषोत्तम सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान इंडस्ट्रियल एरिया की ओर से एक्टिवा पर एक व्यक्ति आया, जिसे चेकिंग के लिए रोका तो वह पुलिस कर्मियों से ही पूछने लगा कि उन्होंने यहां पर नाका किसके कहने पर लगाया है। पुलिस कर्मियों ने उसके स्कूटर के कागज मांगे तो वह उन्हें धमकाने लगा कि वह डीजीपी का एडवाइजर है और वह उनकी वर्दियां तक उतरवा देगा। मामला बढ़ता देख पुलिस ने उसे काबू कर लिया और उसे पकड़ कर पुलिस स्टेशन फेज-1 में ले जाया गया जहां पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि कुछ समय पहले भी नाके पर पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया था, जिसने खुद को एसएसपी का भतीजा बताया था। जिसके बाद पुलिस ने पड़ताल की तो वह फर्जी निकला था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें