फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह करने वाला जोड़ा जान बचाकर पहुंचा थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम विवाह करने वाला जोड़ा जान बचाकर थाने पहुंचा
विज्ञापन

गंगानगर के प्रेमी जोड़े ने की कोर्ट मैरिज
बोले- उन्हें जबरन उठाने की कोशिश की गई, परिवार से बताया खतरा
पुलिस ने दोनों को सुरक्षित स्थान पर भिजवाया
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शादी के बाद जिस लड़की को विदा होकर ससुराल जाना चाहिए था उसे अपने पति सहित जान बचाकर थाने में शरण लेनी पड़ी। मामला बुधवार दोपहर बाद का है, जब मोहाली के फेज-7 में प्रेम विवाह करने वाले जोड़े को जबरन उठाने की कोशिश की गई। यह दावा थाना मटौर में नवविवाहित जोड़े ने किया। दोनों ने अपने परिवार से जान का खतरा बताया।
थाना मटौर में नवविवाहित जोड़ा बदहवास हालत में पहुंचा। इनका कहना था कि उन्हें जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश की गई। युवती ने एसएचओ जगदेव सिंह को बताया कि वह फैशन डिजाइनर है और राजस्थान के जिला गंगानगर की रहने वाली है। उसने गंगानगर के ही एक युवक के साथ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में प्रेम विवाह किया। दोनों के परिवार इस विवाह के खिलाफ थे, लिहाजा दोनों ने परिवारों की रजामंदी के बिना ही शादी कर ली।
विज्ञापन

बुधवार को जब ये दोनों मोहाली के फेज-7 में थे तो दोनों के परिवार वालों ने बहला-फुसलाकर इन्हें कार में बैठा कर जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इस पर दोनों किसी तरह इनके चंगुल से छूट कर थाने पहुंचे। दोनों के परिवार वाले भी थाने में पहुंच गए।
विज्ञापन

एसएचओ ने बताया कि दोनों के परिजनों को कानून हाथ में न लेने की चेतावनी दी है। परिवार वाले युवक-युवती को साथ ले जाना चाहते थे, लेकिन नवविवाहित जोड़े ने मना कर दिया। लिहाजा पुलिस ने परिवार को थाने में रोक कर दोनों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। प्रेम विवाह करने वाली युवती के अनुसार उन्होंने प्रोटेक्शन के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें