फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्कर फिल्मी स्टाइल में दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
नाके से भागे शराब तस्कर फिल्मी स्टाइल में दबोचे
विज्ञापन

बुधवार-वीरवार रात विभाग ने तीन जगह से पकड़े शराब तस्कर
960 बोलते शराब बरामद, पुलिस टीमें कर रही हैं जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सहायक आबकारी व कर विभाग ने बुधवार-वीरवार रात फिल्मी स्टाइल में शराब तस्करों का पीछा कर उन्हें काबू कर लिया है। विभाग ने विभिन्न तस्करों से 960 बोतलें बरामद की हैं। विभाग ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आबकारी व कर ऑफिसर विनोद पाहुजा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आगे भी यह मुहिम जारी रहेगी। पंचायत चुनाव के चलते यह मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

नाके पर रोका तो गाड़ी लेकर हुए फरार
एक्साइज विभाग को सूचना मिली थी खरड़ मोरिंडा पर शराब तस्करी हो रही है। इसके बाद आबकारी विभाग ने खरड़ मोरिंडा रोड पर स्पेशल नाका लगाया। इस दौरान जब चंडीगढ़ नंबर की लांसर कार आई तो मुलाजिमों ने कार चालक को रुकने का इशारा किया। इस दौरान कार चालक कार को लेकर भाग निकला। इसके बाद फिल्मी स्टाइल में एक्साइज विभाग की टीम ने आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। आरोपी चंडीगढ़ लुधियाना रोड की तरफ गाड़ी भगाकर ले गया। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने तुरंत इस बारे में फतेहगढ़ साहिब के आबकारी विभाग व पुलिस को सूचित किया। साथ ही उन्हें खमाणू में नाका लगाने के लिए कहा। इसके बाद खमाणू में नाके पर गाड़ी को काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान वरिंदर कुमार निवासी मोहन माजरा के रूप में हुई है। उससे 156 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी पर थाना खमाणू में केस दर्ज किया। गाड़ी व शराब को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ लुधियाना रोड पर ऐसे पकड़े आरोपी
दूसरे केस में मेन चंडीगढ़ लुधियाना हाईवे पर गांव घंड़ूआ के नजदीक दिल्ली नंबर की वरना कार को रोका गया। उससे 528 बोतलें शराब बरामद की गई। वहीं, कार चालक को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान संतोख सिंह निवासी रोणेकलां थाना सदर खन्ना जिला लुधियाना व गुरप्रीत सिंह निवासी गगड़ा जिला समराला लुधियाना घंड़ूआं के खिलाफ पंजाब आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इसी तरह गुप्त सूचना के आधार पर मारुति सुजुकी एस एक्स फॉर को चेकिंग के लिए रोककर विभाग की टीम ने 276 बोतलें शराब बरामद की हैं। वहीं, राहुल निवासी मोरिंडा के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें