फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खड़ी कार के टायर रिम्स में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी कार के टायर चोरी
विज्ञापन

डेराबस्सी। गुलाबगढ़ रोड पर रविवार रात प्रीत नगर कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी कार के दो टायर चोर ले गए। इस बारे में कार मालिक को सुबह में पता चला। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। कॉलोनी की गली नंबर-9 में रहने वाले मोहनलाल शर्मा पुत्र नरदेव शर्मा की कार को चोरों ने निशाना बनाया। मोहनलाल ने बताया कि उन्होंने वैगनआर घर के सामने प्लॉट में खड़ी करते हैं। रोजाना की तरह रविवार को गाड़ी प्लॉट में पार्क की थी। सोमवार सुबह बारिश का मौसम देखकर जब वह कार निकालने गए तो उन्हें पता चला की गाड़ी के अगले दोनों टायर गायब हैं। चोरों ने कार के अगले पहियों की जगह पर ईंटें रख दी थीं। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें