सीरत ने बचने के लिए चले थे राजनीतिक दांव पेच
- एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड की अदालत में हुई सुनवाई
- अगली सुनवाई पर पुलिस पेश करेगी बीएमडब्ल्यू कार
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड की बुधवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान मामले के शिकायतकर्ता और एकम के भाई दर्शन सिंह के बयान हुए। इस दौरान उन्होंने अदालत के सामने घटना वाले दिन की सारी कहानी बयां की। वहीं, उन्होंने अपने बयान में कुछ सीनियर पुलिस अधिकारियों और कुछ नेताओं के नाम बताए। जिन्होंने सीरत की मदद की है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को निश्चित की है। बुधवार दोपहर को केस की सुनवाई हुई। इस दौरान दर्शन के भाई एकम ने हत्या वाले दिन की सारी कहानी अदालत को बताई। साथ ही उसने बताया कि आरोपी हत्या के बाद कहां-कहां गई। साथ ही उसने बचने के लिए कैसे राजनीतिक पहुंच व पुलिस में अपने लिंक का सहारा लिया। हालांकि अभी तक दर्शन की गवाही पूरी नहीं हो पाई है। अगली पेशी पर पुलिस को हत्या के बाद एकम का शव जिस बीएमडब्ल्यू कार की बैक सीट पर मिला था। उसे भी पुलिस को पेश करना होगा। वहीं, सूत्रों की माने तो पहले भी अदालत ने कई बार पुलिस को कार पेश करने के लिए कहा था। लेकिन, पुलिस की ओर से उसे पेश नहीं किया था। जिक्रयोग है कि एकम सिंह ढिल्लों का शव 19 मार्च को पुलिस ने फेज-3बी1 स्थित बीएमडब्ल्यू कार की बैक सीट पर सूटकेस से बरामद किया था। इस संबंध में पुलिस को एक ऑटो वालों ने सूचित किया था। इसके बाद पुलिस ने एकम की पत्नी, उसके भाई और मां पर केस दर्ज किया था।