फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में पेरेंटस ने स्कूल टीचर पर बच्चे को पीटने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक नामी स्कूल की मैथ टीचर पर एक अभिभावक ने बच्चे को पीटने का आरोप लगाया है। अभिभावक की तरफ से इस संबंध में स्कूल मैनेजमेंट को भी शिकायत दी गई। लेकिन स्कूूल मैनेजमेंट द्वारा उचित कार्रवाई न होने के बाद इस संबंध में डीसी व एसएसपी को लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मीडिया से बातचीत में स्कूल मैनेजमेंट ने आरोपों को नकारा है। फेज-पांच निवासी रजिंदर सिंह व उसकी पत्नी रजिंदर कौर ने डीसी को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा 5वीं कक्षा में पढ़ता था। उनका आरोप है कि 13 नवंबर को उनके बच्चे को स्कूल की मैथ टीचर ने थप्पड़ मारे। क्योंकि बच्चे ने होमवर्क नहीं किया था। उनका कहना है कि उनके बच्चे की कक्षा का एक विद्यार्थी जो कुछ दिन पहले गैर हाजिर थे। वह उसके बच्चे के मैथ वाली कापी ले गया था। उसने अपना पिछला काम करना था। इस कारण वह होमवर्क नहीं कर पाया था। अभिभावक का आरोप है कि बच्चे की मारपीट के बाद उनके बच्चे को क्लास से बाहर खड़ा कर दिया गया। इसके बाद उसके थप्पड़ मारे गए। स्कूल से आकर बच्चे को बुखार चढ़ गया। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे ने इस बारे में इसे कुछ नहीं बताया। इसके बाद उनके बच्चे के साथ पढ़ने वाले एक अन्य बच्चे ने सारी बात उन्हें बताई। जिसके बाद वह अगले दिन में स्कूल गए। स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि बाल दिवस का प्रोग्राम चल रहा है। वह इस संबंध में टीचर से बात करेंगे। जिसके बाद वह वापस गए। शुक्रवार को जब वह स्कूल में गए तो स्कूल प्रिंसिपल ने उल्टा उनके बच्चे को कसूरवार बना दिया। कुछ बच्चों को क्लासरूम में बुलाया गया। इस दौरान बच्चों ने कहा कि बच्चे को मैम नहीं मारा है। स्कूल ने उनके आरोपों को नकारा। उन्होंने इस संबंधी चाइल्ड हेल्पलाइन, डीसी व एसएपी को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें