कुराली। खिजराबाद में युवाओं को नशे की गोलियां बेचने वाले को एक आरोपी को लोगों ने काबू करके पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया है।
गांव खिजराबाद में एक व्यक्ति युवाओं को नशे की गोलियां बेचने का कारोबार कर रहा था। इसकी भनक गांव के युवाओं परमजीत सिंह, कमलजीत सिंह, रविंद्र सिंह, हरमिसरण सिंह और वरिंद्र सिंह को लगी तो उन्होंने नशे की गोलियां बेचने वाले पर नजर रखी। उन्होंने नशे की गोलियां लेने आए चार युवकों को काबू करने की कोशिश की जिनमें से तीन फरार हो गए जबकि एक को काबू कर लिया। इस युवक ने नशा बेचने वाले का नाम लेते हुए बताया कि वह कई वर्षों से यहा से नशे की गोलियां लेने आ रहा है। मौके पर उस युवक के परिवार को बुलाया गया तथा उन्होंने नशा लेने के लिए आने वाले और युवाओं को भी काबू करवाकर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने नशे की गोलियां बेचने वाले को कुछ समय में ही गिरफ्तार कर लिया।
थाना माजरी के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि नशा बचने वाले खिजराबाद के अवतार सिंह को नशे की 307 गोलियों के साथ काबू किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज पूछताछ की जा रही है। वहीं, नशा करने वाले युवाओं को नशा छुड़ाओ केंद्र में भेजा जा रहा है।