सरकारी लाटरी की आड़ में चल रहे जुए के कारोबार का फेज-11 पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार फेज-10 के बूथों में छापेमारी करके चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुभाष, लोकेश कुमार निवासी धनास, सनी सेक्टर-56 और अमित गुलाटी सेक्टर-45 बुड़ैल के रूप में हुई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, इस एरिया में काफी समय से यह खेल चल रहा था। इसके बाद पुलिस ग्राहक बनकर दोनों दुकानों में दाखिल हुई। दोनों आरोपियों को रंगे हाथों काबू किया। थाना फेज-11 के एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों से 31650 रुपये व 20250 की लाटरी की पर्चियां बरामद हुईं हैं।
दस के बदले मिलते थे सौ
पुलिस जांच में सामने आया कि पूरी प्लानिंग के साथ जुआ खेला जा रहा था। पर्ची डालने के बाद नंबर निकलने पर 10 रुपये से लेकर 100 रुपये दिए जाते है। इस कारण लोग अपनी किस्मत आजमा रहे है। चंडीगढ़ से कई लोग जुआ खेलने के लिए आते थे।