फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 31 को पीसीए में होंगे दृष्टिहीनों के मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। दृष्टि बाधित क्रिकेट खिलाड़ियों के मैच 31 जनवरी को पीसीए में आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर डीसी अमित तलवार की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें असम, रेलवे, चंडीगढ़ और मणिपुर के दृष्टि बाधित क्रिकेट खिलाड़ियों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। 31 जनवरी को उद्घाटन समारोह के बाद चंडीगढ़ और असम की क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर डीसी अमित तलवार ने बताया कि जिला प्रशासन मोहाली और नागेश ट्रॉफी नेशनल ग्रुप-एफ ने संयुक्त रूप से पीसीए में 31 जनवरी 2023 से दृष्टि बाधित खिलाड़ियों के राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कुल 6 मैच होंगे। इन मैचों की विजेता टीम मार्च-2023 में होने वाले सुपर 8 राष्ट्रीय खेलों में भाग लेगी। इस बैठक के दौरान सचिव आरटीए पूजा एस ग्रेवाल, सहायक आयुक्त तरसेम चंद और एसपी अजिंदर सिंह जल्लाह, जिला शिक्षा अधिकारी बलजिंदर सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
अफसरों को निर्देश- व्यवस्था में न रहे कमी
इस बैठक में डीसी तलवार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में होने वाले दृष्टिबाधित क्रिकेट खिलाड़ियों के राष्ट्रीय खेलों को लेकर टी-20 क्रिकेट मैच की व्यवस्था में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से कहा कि वे किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए मैच स्थल पर डॉक्टरों और उनकी चिकित्सा टीमों को तैनात करेंगे। उन्होंने पुलिस विभाग से विशेष रूप से कहा कि वे इस मैच के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे और लोगों की सुविधा के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से काम करेंगे। इसके अलावा उपस्थित अन्य अधिकारियों को आवश्यकता के अनुसार उपयुक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें