फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अड्डा झुगियां का श्मशान घाट बदहाल, जलभराव और उगी घास से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश द्वार पर नहीं लगा है गेट, मांग करने के बाद भी समस्या का नहीं हो रहा निदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पटियाला रोड पर स्थित अड्डा झुगियां गांव के श्मशान घाट की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। श्मशान घाट में साफ-सफाई और रखरखाव की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्मशान घाट के अंदर जाने वाले रास्ते पर जंगली घास उगी हुई है और कई जगह पानी जमा है। वहीं, प्रवेश द्वार पर गेट तक नहीं लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और जीरकपुर नगर परिषद में भी आम आदमी पार्टी का नेतृत्व है। इसके अलावा वार्ड नंबर-24 की पार्षद भी आम आदमी पार्टी से संबंधित हैं। इसके बावजूद श्मशान घाट की स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब श्मशान घाट जैसी महत्वपूर्ण जगह पर ही बुनियादी सुविधाओं का अभाव है तो आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। हरविंदर सिंह सैनी, निर्मल सिंह, ज्ञान सिंह, पूर्व सरपंच जय सिंह, हरजिंदर सिंह हैरी, कुलविंदर सिंह और संदीप सिंह के अनुसार श्मशान घाट के अंदर नियमित सफाई नहीं होने से रास्ते के आसपास जंगली घास उगी हुई है। कई स्थानों पर पानी जमा होने से आने-जाने में दिक्कत होती है। श्मशान घाट में प्रवेश के लिए गेट भी नहीं लगाया गया है। लोगों का कहना है कि इस स्थान पर साफ-सफाई, जलनिकासी और सुरक्षा के उचित इंतजाम होने चाहिए, लेकिन लंबे समय से इन समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के समय बढ़ जाती है परेशानी
लोगों के अनुसार किसी परिवार के सदस्य की मृत्यु के बाद परिजन पहले ही दुख की स्थिति में होते हैं। ऐसे समय में जब वे अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचते हैं तो वहां गंदगी, जलभराव और रास्ते में उगी घास के कारण उनकी परेशानियां और बढ़ जाती हैं। लोगों ने नगर परिषद और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि श्मशान घाट का निरीक्षण कर जल्द सफाई करवाई जाए। साथ ही रास्ते को दुरुस्त करने, पानी की निकासी का प्रबंध करने और प्रवेश द्वार पर गेट लगाने सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि नगर परिषद और प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करेंगे, ताकि लोगों को अंतिम संस्कार के दौरान इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है लेकिन फिर कल टीम भेजकर मौका चेक करवा लिया जाएगा। - मेजर सिंह, जेई नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें